फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व पर भाजपाइयों ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Sun, 11 Jan 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भाजपा नेता नीरज सिंह। स्रोतः पार्टी
विज्ञापन
लखनऊ। सोमनाथ मंदिर की सहस्राब्दी स्मृति एवं मंदिर पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ को सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया गया। भाजपा लखनऊ महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शहर के मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विरामखंड दो में स्थित चारों धाम मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सुजानपुर कैंट के प्राचीन अमरनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजन किया। नीरज सिंह ने कहा कि वर्ष 1951 में पुनर्निर्माण के बाद सोमनाथ मंदिर देशवासियों को समर्पित किया गया था। उस समारोह की 75वीं वर्षगांठ को प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा की ओर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। आनंद द्विवेदी ने कहा कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर पहला आक्रमण हुआ था। इसके बाद शताब्दियों तक बार-बार हमले हुए, लेकिन भक्तों की आस्था और राष्ट्र के संकल्प ने हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें