फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result 2022: भगवा रंग से सराबोर हुई राजधानी लखनऊ, नौ में से सात सीटें जीती

Fri, 11 Mar 2022 03:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ की नौ में से सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने राजधानी में एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। पार्टी ने यहां की नौ में से सात विधानसभा सीटें अपने नाम कीं। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने आठ सीटें जीती थीं। इस बार जहां लखनऊ पश्चिम और लखनऊ मध्य सीट पार्टी के हाथ से निकली है तो पहली बार मोहनलालगंज पर भी भगवा लहराया है। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह से जीत के रुझान मिलने के साथ भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों में जोश दिखने लगा। दोपहर बाद से नतीजे घोषित होने के साथ भाजपा कार्यालय के बाहर अबीर-गुलाल के साथ होली खेली गई और देर शाम तक पूरी राजधानी भगवा रंग में रंग गई।

विज्ञापन


रमाबाई अंबेडकर मैदान पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से काउंटिंग शुरू हुई। नौ सीटों पर कुल 12,060 पोस्टल बैलेट पड़े, जिनमें से 1269 खारिज हो गए। इसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम से गिनती शुरू हुई, जो करीब तीन बजे तक चली। कुछ ईवीएम में खराबी से वीवीपैट से गिनती करानी पड़ी। इससे देर रात तक मतगणना चालू रही। वहीं, इस कारण जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मिलने में भी देरी हो गई। 294 राउंड मतगणना के बाद कुल 23,22,864 वोट की गिनती कर नौ विधायकों को चुना गया।

सबसे अधिक अंतर से जीते आशुतोष, राजेश्वर सिंह
लखनऊ में सबसे बड़ी जीत भाजपा के आशुतोष टंडन ने दर्ज की। लखनऊ पूर्व से वह 68731 वोटों से जीते। वहीं, भाजपा के ही राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर से 56186 वोटों से अपना परचम लहराया। सबसे कम अंतर से हार-जीत मलिहाबाद और लखनऊ पश्चिम सीट पर हुई है। मलिहाबाद में भाजपा प्रत्याशी जय देवी 10935 वोटों से जीती। वहीं, लखनऊ पश्चिम में तगड़े मुकाबले के बाद सपा के अरमान खान ने भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव को 8184 वोटों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों पर चुनावी मुकाबला
लखनऊ पूर्व
आशुतोष टंडन, भाजपा - 1,52,928
अनुराग भदौरिया, सपा - 84,197
जीत का अंतर - 68,731

सरोजनीनगर
राजेश्वर सिंह, भाजपा - 1,60,626
प्रो. अभिषेक मिश्र, सपा - 1,04,440
जीत का अंतर - 56,186

लखनऊ छावनी
बृजेश पाठक, भाजपा - 1,08,147
सुरेंद्र सिंह राजू गांधी - 68,635
जीत का अंतर - 39,512

लखनऊ उत्तर
डॉ. नीरज बोरा, भाजपा - 1,39,159
पूजा शुक्ला, सपा - 1,05,206
जीत का अंतर - 33,953

बीकेटी
योगेश शुक्ला, भाजपा - 1,47,922
गोमती यादव, सपा - 1,20,134
जीत का अंतर - 27,788

मोहनलालगंज
अमरेश कुमार, भाजपा - 1,07,089
सुशीला सरोज, सपा - 90,541
जीत का अंतर - 16,548

लखनऊ मध्य
रविदास मेहरोत्रा, सपा - 1,04,488
रजनीश कुमार गुप्ता, भाजपा - 93,553
जीत का अंतर - 10,935

मलिहाबाद
जय देवी, भाजपा - 1,06,372
सुरेंद्र कुमार सोनू कनौजिया - 96,627
जीत का अंतर - 9,745

लखनऊ पश्चिम
अरमान खान, सपा - 1,24,497
अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा - 1,16,313
जीत का अंतर - 8,184

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें