मुस्लिम महिलाओं संग भाजपा कार्यकता
- फोटो : amar ujala
मतदान की तारीख नजदीक आते-आते राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग वर्गों तक अपनी पहुंच बना कर समर्थन देने की अपील कर रही हैं। इस कड़ी में गुरुवार को भाजपा की महिला मोर्चा ने मुस्लिम महिलाओं से मिलकर पार्टी को जिताने की अपील की।
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गोलागंज कैसरबाग में मुस्लिम महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाकर नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। साथ ही लखनऊ से लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने को कहा।
मुस्लिम महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ हाथों में कमल बनवाकर मेहंदी लगवाई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह मौजूद थीं। कार्यक्रम की संयोजक प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल भी थीं।