फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा 26 जनवरी से शुरू करेगी प्रचार, ये है पूरी रणनीति

Fri, 06 Dec 2019 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भाजपा ने विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 26 जनवरी से इन सीटों के चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रणनीति तय हुई कि मतदाता सूची प्रकाशन के बाद उसे अंतिम रूप देने के समय भाजपा के कार्यकर्ता इस बात पर पैनी नजर रखें कि पार्टी समर्थकों के वोट कटने न पाएं। अगर कट गए हैं तो उन्हें फिर से शामिल किया जाए। 

बृहस्पतिवार को यहां प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में इन चुनावों के लिए बनाए गए चुनाव प्रभारियों और संयोजकों की बैठक में यह तय हुआ। 
विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह ने सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों के संयोजकों व प्रभारियों से मतदान केंद्र तक जाकर छोटे-छोटे समूहों से बातचीत कर उन्हें भाजपा से जोड़ने को कहा। सिंह ने दावा किया कि पार्टी सभी सीटों पर परचम फहराएगी।

बैठक में यह रहे शामिल

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा स्नातक चुनाव क्षेत्र प्रभारी ब्रजेश सिंह, भूपेश चौबे, राम प्रताप चौहान और  नीरज बोरा,  क्षेत्र संयोजक विमल शर्मा, सत्यपाल सिंह और दिनेश तिवारी, शिक्षक चुनाव क्षेत्र प्रभारी  अनिल अग्रवाल,  अनिल पाराशर,  बम्बालाल दिवाकर, संयोजक संजय शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह और रामप्रकाश दुबे सहित अन्य कई लोगों ने हिस्सा लिया।

बहाल कराया वित्तविहीन शिक्षकों को मताधिकार
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के पास जाकर उन्हें बताएं कि भाजपा सरकार ने ही इन चुनावों में उनका मताधिकार बहाल कराया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि  बताया जाए कि विपक्ष ने चुनाव आयोग में शिकायत करके वित्तविहीन शिक्षकों को मताधिकार का अधिकार समाप्त करा दिया था। 
विज्ञापन

यह है कार्यक्रम 

बैठक में प्रदेश महामंत्री बंसल ने बताया कि 10 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक दावा व आपत्ति देने का समय रहेगा।

मतदाता बनाने के लिए जो फार्म जमा किये गये हैं उनमें यदि कोई मतदाता नहीं बन पाया है तो उनके फार्म फिर से जमा करके मतदाता बनवाया जाए। जिनके फार्म ही नहीं भरे गए उनके फार्म भी जमाकर मतदाता बनवाया जाए।

इन चुनाव के प्रभारी और पार्टी के प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने बैठक में अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं के जरिये बनाए गए मतदाताओं की संख्या बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें