पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने वाले कार्यकर्ता या किसी भी व्यक्ति को पहले एक सेंसर युक्त सैनिटाइजर टनल से होकर गुजरना होगा, जिससे वह व्यक्ति पूरी तरह से सैनिटाइज हो जाएगा। इसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी, जिससे पता चल जाएगा कि कहीं उसे बुखार तो नहीं। इतना ही नहीं व्यक्ति के पास मास्क नहीं होने पर कार्यालय में लगी वेंडिंग मशीन से वह मास्क प्राप्त कर सकता है।
महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि इसके अलावा प्रमुख पदाधिकारियों, मुख्यालय प्रभारी व प्रदेश पदाधिकारियों के कक्ष सहित अन्य स्थानों पर भी ऑटोमेटिक सेंसर सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी ने शुरुआत से ही आईटी के उपयोग को महत्व और सोशल मीडिया पर अपना मजबूत नेटवर्क बनाया है, संकट के समय उसी के जरिए जरूरतमंद लोगों की त्वरित मदद की जा रही है।