फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा में जल्द ही कुछ नए संगठन मंत्रियों की तैनाती

Mon, 23 Nov 2020 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठनात्मक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इसके लिए सबसे पहले प्रदेश में सभी क्षेत्रों में संगठन मंत्रियों की तैनाती की योजना बनाई है। साथ ही इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रचारकों की मांग की है। संघ ने पश्चिम क्षेत्र की बैठक में एक प्रचारक कर्मवीर सिंह को भाजपा में काम करने के लिए मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा की सांगठनिक व्यवस्था में हर क्षेत्र में एक क्षेत्रीय संगठन मंत्री को नियुक्त किया जाता है। इसके लिए संघ से किसी प्रचारक को भाजपा में भेजा जाता है। यह प्रचारक पूर्णकालिक पदाधिकारी के तौर पर न सिर्फ संगठन का काम करता है बल्कि क्षेत्र व प्रदेश मुख्यालय तथा संघ के बीच समन्वय व संवाद की भूमिका भी निभाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में ये पदाधिकारी देख रहे हैं काम

भाजपा ने सांगठनिक लिहाज से प्रदेश को छह क्षेत्रों अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम में बांट रखा है। इस समय पश्चिम क्षेत्र खाली है। इसके अलावा क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ब्रज और कानपुर तथा रत्नाकर काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र का काम देख रहे हैं। अवध में प्रद्युम्न कुमार अभी क्षेत्र संगठन मंत्री हैं।

जानकारी के मुताबिक संघ ने ब्रज में सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर सिंह को भाजपा में काम करने के लिए भेज दिया है। संघ की प्रयागराज में हो रही बैठक में भी दो या तीन प्रचारक भाजपा में काम करने के लिए मुक्त कर दिए जाएंगे। भाजपा इन्हें पश्चिम सहित अन्य खाली क्षेत्रों में संगठन मंत्री नियुक्त करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें