भाजपा ने सांगठनिक लिहाज से प्रदेश को छह क्षेत्रों अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम में बांट रखा है। इस समय पश्चिम क्षेत्र खाली है। इसके अलावा क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ब्रज और कानपुर तथा रत्नाकर काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र का काम देख रहे हैं। अवध में प्रद्युम्न कुमार अभी क्षेत्र संगठन मंत्री हैं।
जानकारी के मुताबिक संघ ने ब्रज में सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर सिंह को भाजपा में काम करने के लिए भेज दिया है। संघ की प्रयागराज में हो रही बैठक में भी दो या तीन प्रचारक भाजपा में काम करने के लिए मुक्त कर दिए जाएंगे। भाजपा इन्हें पश्चिम सहित अन्य खाली क्षेत्रों में संगठन मंत्री नियुक्त करेगी।