फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की चेतावनी, 'भगवा झंडे के अपमान पर चुप नहीं रहेंगे'

Sun, 28 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इलाहाबाद पुलिस के मॉकड्रिल में भगवा झंडा फहराने की निंदा की है। साथ ही चेताया है कि इस अपमान पर भाजपा चुप नहीं रहेगी।
विज्ञापन


कहा कि सरकार अगर इलाहाबाद के एसएसपी को तत्काल दंड नहीं देती तो पार्टी इस मुद्दे को पूरे प्रदेश में ले जाएगी।

डॉ. वाजपेयी ने कहा कि एसएसपी कुतर्कों से अपनी करतूतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह कहना ठीक नहीं है कि कोई रंग होता तो विरोध होता।

उधर, भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि कि सत्ता में बैठे लोगों को खुश करने के लिए एसएसपी ने यह काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बहुसंख्यकों से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें