फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: पिछड़े वर्ग को संदेश देने वाला होगा भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यभार ग्रहण समारोह, ये है भाजपा का प्लान

Sun, 28 Aug 2022 11:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। पार्टी ने चौधरी के कार्यभार ग्रहण समारोह से न केवल भगवा माहौल बनाने की तैयारी की है बल्कि पिछड़े वर्ग को संदेश देने की रणनीति भी बनाई है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने एक बैठक में शनिवार शाम समारोह में व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए।

विज्ञापन


चौधरी सोमवार सुबह नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना होंगे। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा और कानपुर रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के सांसद और विधायक उनका स्वागत करेंगे।

प्रदेश मुख्यालय में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी कार्यभार ग्रहण करेंगे। समारोह के जरिए भाजपा जाट समाज के साथ पिछड़े वर्ग को संदेश देने की कोशिश करेगी कि आबादी व राजनीति के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश में दूसरी बार पिछड़े वर्ग के नेता को पार्टी की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम समारोह की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविंद  नारायण शुक्ला, सुब्रत पाठक, अमरपाल मौर्य, मीडिया प्रभारी  मनीष दीक्षित और सह प्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें