फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी पर कोर्ट का फैसला: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- सर्वे से सच सामने आएगा, सभी को सहयोग करना चाहिए

Thu, 03 Aug 2023 12:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ज्ञानवापी मामले पर कोर्ट के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। सर्वे से सच सामने आएगा। यह करोड़ों लोगों की आस्था का मामला है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ज्ञानवापी मामले पर आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए सभी को सहयोग करना चाहिए। सर्वे से सच सामने आएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में जो भी प्रत्यक्ष रूप से परिलक्षित हो रहा है, वह ऐतिहासिक सच्चाई है और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है। ज्ञानवापी की ऐतिहासिक वास्तविकता को सभी को समझना और स्वीकार करना चाहिए। न्यायालय की प्रक्रिया का पूर्ण सम्मान है।

ये भी पढ़ें - कुत्तों की नसबंदी के लिए 58 जिलों में खुलेंगे सेंटर, पेट्स सैलून भी खोला जाएगा, 15 करोड़ का है बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी हुई सीटों पर सहयोगी दलों की हैसियत परखेगी भाजपा, सुभासपा को मिल सकती हैं ये सीटें


बता दें कि गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे को हरी झंडी दे दी है। 21 जुलाई को वाराणसी जिला जज ने ज्ञानवापी के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे का आदेश दिया था। इस पर मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में सर्वे के फैसले को चुनौती दी थी। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की इस याचिका को खारिज कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायहित में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे जरूरी है। कुछ शर्तों के साथ इसे लागू करने की जरूरत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें