फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों को उनके गढ़ में ही घेरेंगे भाजपाई!

Fri, 12 Dec 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई, मुस्लिम कट्टरपंथ और धर्मांतरण जैसे ज्वलंत सवालों पर सूबे में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को उसी के गढ़ में घेरने की भाजपा ने तैयारी की है। 13 और 14 दिसंबर को मिर्जापुर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सपा को घेरने की रणनीति पर मंथन होगा।
विज्ञापन


बैठक में कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित सूबे के लगभग सभी बड़े भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह माह के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल के दाम कई बार कम हुए मगर प्रदेश में महंगाई जस की तस है। न तो बस और आटो का किराया ही कम हुआ और न ही माल ढुलाई पर ही इसका असर पड़ा। फल और सब्जियों के दाम आसमान पर हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के सस्ता होने का व्यापक हित में असर नहीं हुआ। भाजपा का मानना है कि प्रदेश सरकार ने अपना टैक्स कम किया होता तो आम लोगों को राहत होती। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महंगाई के सवाल पर सपा के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

पश्चिम यूपी में मुस्लिम कट्टरपंथ हावी

भाजपा का मानना है कि जब से अखिलेश सरकार यूपी की सत्ता पर काबिज हुई है तभी से पश्चिम यूपी के जिलों में मुस्लिम कट्टरपंथ को बढ़ावा मिल रहा है। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में जो कुछ भी हुआ, वह साफ बताता है कि पश्चिम यूपी में मुस्लिम कट्टरपंथ किस कदर हावी है।

प्रदेश सरकार वोट बैंक खिसकने के डर से उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती रही। बैठक में ताजमहल का मुद्दा भी उठ सकता है। सपा के सबसे कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खां ने ताजमहल को वक्फ बोर्ड को सौंपे जाने की मांग करके इस मुद्दे को तूल दे दिया है।

‘धर्मांतरण’ जैसे ज्वलंत सवालों पर होगी बहस
पिछले दिनों आगरा में दर्जन भर से अधिक मुस्लिमों के धर्मांतरण की बात सामने आई। ये वही लोग हैं जिन्होंने सालों पहले अन्यान्य कारणों से धर्म परिवर्तन किया था। हिंदू से मुसलमान बने थे।

धर्मांतरण जैसे ज्वलंत सवालों पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में चर्चा संभव है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष की अनुमति से तात्कालिक निर्णयों वाले एजेंडे में महंगाई, मुस्लिम कट्टरपंथ और धर्मांतरण जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें