फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चिंता में, सपा कर सकती है गड़बड़

Mon, 12 May 2014 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चुनाव आयोग पर निशाना साधने के बाद अब भाजपा ने फिर से सपा पर आरोप लगाने शुरू कर दिये हैं पर सवाल तो यह है कि क्या इसका भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा है कि सोमवार को होने वाले आखिरी चरण के मतदान के दौरान सत्ताधारी पार्टी सपा व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी करा सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर मतदान के दौरान अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स लगाने का आग्रह किया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन ने कहा कि पिछले चरणों के मतदान में बाहुबलियों द्वारा बूथ कब्जा करने की बहुत सारी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसलिए निष्पक्ष मतदान के लिए जरूरी है कि बूथों पर अंतिम चरण के दौरान बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए।

मुलायम भी हैं मैदान में

आखिरी चरण में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव स्वयं आजमगढ़ से चुनाव मैदान में हैं। इसलिए स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में आपराधिक तत्व मतदान प्रभावित कर सकते हैं।

इस नाते आजमगढ़ में निष्पक्ष चुनाव कराना और आयोग की विश्वसनीयता बनाए रखना भी जरूरी है।

गौरतलब है कि मोदी ने एक रैली के दौरान चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा था कि आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल नहीं रहा है, जो‌ कि शर्मनाक है। उन्होने बूथ कैप्चर‌िंग की घटनाओं को न रोक पाने के लिए आयोग की निंदा की थी।
विज्ञापन

आयोग कांग्रेस का सहयोगी

मोदी ने रोहनियां में हुई रैली में चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा ‌था कि जनता ने कांग्रेस को हरा दिया है इसलिए चुनाव आयोग्र अगर कांग्रेस की मदद भी करता है कि तो भी कांग्रेस को जीत हासिल नहीं होगी।

जिसके बाद चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा था कि हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्घ हैं। किसी भी दल या नेता को आयोग पर निशाना साधने की जरूरत नहीं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने वाराणसी के बेनियाबाग में होने वाली रैली के लिए मोदी को सुरक्षा कारणों से इजाजत नहीं दी थी। जिसके बाद मोदी ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया और आयोग को कांग्रेस का हितैषी बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें