फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह, तैयारियों के लिए होगी वर्चुअल बैठक

Sun, 02 Apr 2023 11:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा 6 अप्रैल को पार्टी का ध्वज फहराकर सामाजिक न्याय सप्ताह मनाने की शुरुआत करेगी। जो कि 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों व अभियान से जुडे़ पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने बूथों पर सुबह 9 बजे पार्टी का ध्वज लगाएंगे और प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे। युवा मोर्चा जिला व मण्डल स्तर पर चिकित्सा शिविर व सहभोज आयोजित कर स्वच्छता अभियान चलाएगा।

ये भी पढ़ें - भाजपा को 'पसंद' हैं मुसलमान, कुलपति के नाम ने सभी को चौंकाया; अवध में ब्राह्मणों को संदेश, काडर को इनाम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नगर पालिका और पंचायतों में बढ़त बनाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती
विज्ञापन


8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति बहुल क्षेत्रों में सम्मेलन करेगा। किसान मोर्चा 9 अप्रैल को जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को महिला मोर्चा अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर संगोष्ठी की जाएगी।

इसी प्रकार 12 अप्रैल को स्वच्छता अभियान और 13 अप्रैल को मंडल स्तर पर वृक्षारोपण होगा। बाबा साहब की जयंती पर 14 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा व पार्टी कार्यकर्ता श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें