फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के फैसले से भड़की भाजपा, जाएगी कोर्ट

Sun, 06 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने ग्राम प्रधान चुनाव लटकाने पर नाराजगी जताई है। उसने सरकार के इस निर्णय के खिलाफ सड़क से लेकर न्यायपालिका तक लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के इस निर्णय के खिलाफ हर स्तर पर लड़ने को कहा है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश में कई जगह भाजपा के प्रदर्शन होंगे।

डॉ. वाजपेयी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव में पूरी तरह मनमानी पर उतारू है। संविधान को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

बड़े प्रदर्शन के लिए भाजपा तैयार

भाजपा अध्यक्ष के अनुसार, संविधान की व्यवस्था के अनुसार, पहले ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों, इसके बाद जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के चुनाव कराने चाहिए।

पर, सपा जिला और क्षेत्र पंचायतों के चुनाव पहले कराने जा रही है। भाजपा ने भी तय कर लिया है कि सपा सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इस फैसले के खिलाफ भाजपा सोमवार को 30-35 जिलों में प्रदर्शन करेगी। फिर भी सरकार न मानी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। भाजपा लोकतंत्र से खिलवाड़ की छूट नहीं देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें