उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रयागराज कुंभ के आयोजन की पूरी दुनिया ने तारीफ की है। कांवड़ियों पर अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हो रही है।
उन्होंने 1857 की क्रांति के जनक मंगल पांडेय की जयंती पर नई जिम्मेदारी संभालने को अपना सौभाग्य बताया। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को याद करते हुए कहा कि इन सभी के परिश्रम से ही पार्टी को यह मुकाम हासिल हुआ है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विनय कटियार और सूर्यप्रताप शाही भी मंच पर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ा है। सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की भावना के अनुरूप विकास करेंगे।
स्वतंत्र देव की तारीफ करते हुए कहा कि परिवहन मंत्री के रूप में उन्होंने घाटे में चल रहे परिवहन विभाग को न केवल फायदे में लाकर दिखाया बल्कि उसे आमदनी करने वाला निगम बनाया। परिवहन विभाग के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ भी दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र देव बिना हो हल्ला किए चुपचाप काम करने वाले नेता हैं। गुजरात, कर्नाटक विधानसभा चुनाव और हाल ही लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में स्वतंत्र देव के चुनाव प्रबंधन ने अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना सीट पर हार में भी स्वतंत्र देव की बड़ी भूमिका है।
कार्यक्रम को भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भी संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।
संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने किया। महेंद्रनाथ पांडेय कार्यक्रम के बाद स्वतंत्र देव को लेकर कार्यालय में गए और उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर विधिवत अध्यक्षी सौंपी।