फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान पर सीएम योगी के बयान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

Fri, 30 Nov 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
mahendra nath pandey
विज्ञापन

राजधानी में राजा भैया की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है। हमारा वोटर हमारे साथ है। बीजेपी को इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं कि कौन क्या कर रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी द्वारा हनुमान जी पर दिए गए बयान पर उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उनके कहने का कुछ और मतलब था। पूरा संदर्भ समझे बिना ही मामले को तूल दे दिया गया।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हनुमान को दलित वर्ग का बताया था। इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्यपाल ने भी उन्हें अलट बिहारी वाजपेयी से सीख लेने की नसीहत दी थी। 
विज्ञापन


वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय द्वारा हनुमान को जनजाति से बताने पर उन्होंने कहा कि यह तो वही बता सकते हैं, हो सकता है उन्होंने कोई शोध किया हो। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें