फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, लखनऊ महानगर की कमान कुंदन को

Sun, 11 Oct 2026 07:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने काशी और गोरखपुर के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए हैं। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से की गई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी कुंदन सिंह गौतम और लखनऊ जिले की कमान अभिषेक रावत को सौंपी गई है। अयोध्या जिले के सियाराम रावत और अयोध्या महानगर के अभिषेक सागर को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रायबरेली में राम बरन रावत, उन्नाव में प्रदीप कुमार राजपूत, सीतापुर में रामकिशोर कनौजिया और लखीमपुर में प्रमोद चौधरी को जिलाअध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से की गई है।

विज्ञापन


इसी तरह हरदोई में रवि वाल्मीकि, अंबेडकरनगर में परशुराम चौधरी, बाराबंकी में मनोज कुमार कुरील, बलरामपुर में राजाराम गौतम, बहराइच में संजय राव, गोंडा में सचिन वाल्मीकि और श्रावस्ती में दिलीप सरोज को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर क्षेत्र में कानपुर उत्तर की जिम्मेदारी विजय वाल्मीकि, कानपुर दक्षिण की जय नारायण कुरील, कानपुर ग्रामीण की राजेश कोरी और कानपुर देहात की सुमित कठेरिया को दी गई है। औरैया में अशोक दोहरे, इटावा में शिवनीत सीनू कठेरिया, फतेहपुर में रविंद्र कुमार उर्फ रिंकू पुरी, कन्नौज में महिपाल कनौजिया, फर्रुखाबाद में अमित कठेरिया, बांदा में धनंजय चौधरी, महोबा में ईश्वर दयाल, झांसी महानगर में अमित खटिक, झांसी जिले में आकाश आर्य, ललितपुर में मीनू वाल्मीकि, हमीरपुर में कपिल वर्मा और जालौन में कैलाश बाबू वर्मा को जिम्मेदारी मिली है।

काशी और गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष भी घोषित
काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर में मनोज सोनकर, वाराणसी जिले में सुरेंद्र प्रताप, चंदौली में रंजीत कुमार, गाजीपुर में अमित सिद्धार्थ, मिर्जापुर में जयप्रकाश, भदोही में रमेश पासी, सोनभद्र में नीरज कनौजिया, जौनपुर में विमल गौतम, मछलीशहर में आशीष सरोज, सुल्तानपुर में विश्व प्रताप कोरी, अमेठी में रोहित चौधरी पासी, प्रयागराज महानगर में संजय पासवान, प्रयागराज यमुनापार में दुबराज भारती, प्रयागराज गंगापार में सूरज पासी, प्रतापगढ़ में हरिश्चंद्र सोनकर और कौशांबी में शिवमूरत उर्फ भैयन को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर में राजेश कुमार, गोरखपुर जिले में संजीव पासवान, महाराजगंज में प्रमोद पासवान, कुशीनगर में नकुल वर्मा, देवरिया में विनोद कुमार, बस्ती में प्रभुदयाल वर्मा, संतकबीरनगर में राजू राणा पासवान, आजमगढ़ में सौदागर भारतीय, लालगंज में अरविंद कनौजिया, मऊ में पवन कुमार परिवर्तन और बलिया में सुधीर पासवान को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें