भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व उनके मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के लिए शुक्रिया अदा किया है।
मिश्र ने कहा कि सपा सुप्रीमो, अखिलेश सरकार व उनके मंत्रियों को मोदी सरकार की तरह ईमानदार व पूरी पारदर्शी तरीके से कार्य करना चाहिए।
गौरतलब है कि एक कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षामंत्री शिवाकांत ओझा व राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा ने मोदी की तारीफ की थी।
अभिषेक ने कहा था कि मोदी व मेरी पार्टी में राजनैतिक विचारधाराओं का अंतर है। इसके बावजूद यह कहना होगा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी अच्छा काम कर रहे हैं।
वहीं ओझा ने भी मोदी के गुण गाए थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद भी अच्छा काम कर रहे हैं।