फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव परिणाम से खुली मिलीभगत: भाजपा

Sat, 24 Jan 2015 01:10 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के परिणामों को सहर्ष स्वीकार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि चुनाव होना स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक है।
विज्ञापन


विधान परिषद के चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया कि सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। यह सब जनता को भ्रम में डालने के लिए एक-दूसरे से लड़ने का नाटक करते हैं।

वाजपेयी ने कहा कि भाजपा के पास कुल 41 मत थे, जबकि 51 मत मिले। पार्टी के खाते में आए 10 अतिरिक्त मत दूसरे दलों के हैं।

इनसे साबित होता है कि अन्य दलों में बेचैनी फैली है। भाजपा जनहित के मुद्दों, खराब कानून व्यवस्था, विकास में पिछड़ते प्रदेश को आगे ले जाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें