फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन-2027: दिसंबर से गरमाएगा यूपी का सियासी पारा, पहले शाह फिर मोदी संभालेंगे कमान; जानिए पूरा प्लान

Thu, 12 Nov 2026 11:17 PM IST
Akash Dwivedi सुधीर कुमार सिंह, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा दिसंबर से अभियान तेज करेगी। पार्टी संगठनात्मक बैठकों, संवाद, चौपालों और बूथ प्रबंधन पर जोर देगी। 
विज्ञापन
दिसंबर से गरमाएगा यूपी का सियासी पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में विधानसभा चुनाव का मुकाबला भले ही अभी दूर हो, लेकिन भाजपा ने मिशन-2027 के लिए सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पर्व-त्योहारों का सिलसिला खत्म होने के बाद पार्टी दिसंबर से प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश के नेताओं के साथ दिल्ली के दिग्गज भी चुनावी मोर्चे पर डटेंगे। प्रदेश भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी की रणनीति है कि चुनावी अभियान की शुरुआत बड़े शक्ति प्रदर्शन के बजाय संगठनात्मक बैठकों, संवाद और चौपालों और सबसे अहम प्रभावी बूथ प्रबंधन के जरिए चुनावी तैयारी को मजबूत किया जाए। वैसे तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति में ही यह संकेत दे दिया था कि वह अब जल्द ही यूपी में सक्रिया होंगे। इसी कड़ी में अब प्रदेश नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं के लिए कार्यक्रम तैयार करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल अमित शाह ही यूपी में चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। वैसे तो शाह के इस महीने में भी यूपी आकर और माइक्रो मैनेजमैंट तैयार कराएंगे। इसके तहत शाह जिला, मंडल और बूथ स्तर के संगठन के साथ भी बैठक करके उन्हें बूथ जीतने का मंत्र देंगे। जबकि दिसंबर से शाह पूरी सक्रियता से यूपी चुनाव की कमान संभाल लेंगे।
विज्ञापन


शाह के दौरों के बाद पीएम के कार्यक्रम भी तैयार होंगे। शाह के साथ ही अन्य नेताओं का प्रदेश में प्रवास और बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसके जरिये न सिर्फ संगठन को चुनावी मोड में लाने की कोशिश होगी, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को भी परखा जाएगा।

Trending Videos

पहले चरण में अमित शाह संभालेंगे कमान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों के साथ दिल्ली के बड़े नेताओं का चुनावी दौरा शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण में शाह की बैठकों और चौपालों के कार्यक्रम लगाए जाएंगे। संगठन और सरकार के कामकाज के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर उनकी सक्रियता अहम मानी जा रही है। शाह को भाजपा की चुनावी रणनीति का प्रमुख सूत्रधार माना जाता है। ऐसे में उनके दौरे से प्रदेश संगठन को स्पष्ट दिशा देने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा का रास्ता तैयार होगा।

 



 

दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

केंद्रीय नेतृत्व के चुनावी अभियान के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जाएंगे। पार्टी की योजना है कि पहले संगठनात्मक स्तर पर चुनावी जमीन तैयार की जाए और इसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के जरिये अभियान को व्यापक राजनीतिक धार दी जाए। मोदी की सभाओं और संवाद कार्यक्रमों को लेकर आगे की रणनीति इसी क्रम में बनाई जाएगी। हालांकि, अभी उनके कार्यक्रमों की तारीख और स्थान तय होने बाकी हैं।

 

विज्ञापन

बड़ी रैलियों से पहले संगठन को कसने पर जोर

भाजपा फिलहाल बड़ी जनसभाओं के आयोजन से परहेज करेगी। शुरुआती चरण में बैठकों और चौपालों के जरिये पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश करेगी। इसके पीछे मकसद चुनाव से पहले संगठन की सक्रियता बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को समझने और संभावित चुनौतियों की पहचान करने का है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चुनावी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पहले संगठन को मजबूत करना जरूरी है। दिसंबर से शुरू होने वाली यह कवायद आगे चलकर बड़े चुनावी कार्यक्रमों की जमीन तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें