फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे : स्वतंत्र देव 

Tue, 04 May 2021 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि करीब-करीब सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बनेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात तक के रूझान के अनुसार 918 सीटों पर भाजपा जीत गई है और करीब 450 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि करीब-करीब सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बनेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात तक के रूझान के अनुसार 918 सीटों पर भाजपा जीत गई  है और करीब 450 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे है।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक लगभग 45 हजार से अधिक ग्राम प्रधान व 60 हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक विजयी हुए है।  

उन्होंने पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी विजयी प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास व उन्हें शासन की समस्त योजनओं से जोड़ते हुए प्रदेश व देश के सर्वांगीण विकास की कड़ी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें