फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, देखें पूरी सूची

Mon, 09 Nov 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने सोमवार को शिक्षक क्षेत्र की चार और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी वाराणसी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से किसी निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर सकती है। लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से निवर्तमान एमएलसी उमेश द्विवेदी और स्नातक क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह उम्मीदवार होंगे।   

विज्ञापन


सूची में स्नातक खंड वाराणसी से केदारनाथ सिंह, आगरा से मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी, मेरठ से डॉ. दिनेश कुमार गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड से डॉ. यज्ञदत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। शिक्षक खंड आगरा से डॉ. दिनेश कुमार वशिष्ठ, मेरठ से श्रीचंद्र शर्मा और बरेली-मुरादाबाद से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को टिकट दिया गया है। 

वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से पार्टी निवर्तमान एमएलएसी चेतनारायण सिंह को समर्थन दे सकती है। इसको लेकर सरकार और संगठन में सैद्धांतिक सहमति बन गई है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यहां उत्तर प्रदेश युवा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष विभराट चंद्र कौशिक प्रमुख दावेदार हैं। उधर, निर्दलीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी भाजपा का समर्थन लेने का प्रयास कर रहे हैं। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अजय सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय कर नामांकन पत्र खरीद लिया है।
विज्ञापन



नीचे देखें पूरी लिस्ट:



 

भाजपा ने बूथ जीतने पर बढ़ाया फोकस

भाजपा ने विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक कोटे की व्यूहरचना बनानी शुरू कर दी है। जीत की रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र तथा लखनऊ में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व संगठन महामंत्री ने लखनऊ स्नातक व शिक्षक क्षेत्र की बैठक की। बैठकों में इन सीटों से संबंधित भाजपा सांसदों, विधायकों, महापौरों, निकाय एवं जिला पंचायत अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को बूथ जीतो मंत्र पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एमएलसी चुनाव में कम मतदान केंद्र होते हैं। सभी लोग एक-एक बूथ पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर जुटे जाएं तो जीत तय है। बैठकों में मुख्य रूप से विधायकों व सांसदों को मतदाताओं को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं संगठन से संबंधित लोगों को समन्वय बनाकर एक-एक मतदाता को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तय किया गया है कि अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में वहां के संबंधित पार्टी विधायक और सांसद संगठन से जुड़े अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक-एक मतदाता से संपर्क का कार्यक्रम तय करें।
विज्ञापन

नाराजगी और भ्रम दूर करने का दिया आदेश

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि मतदाताओं से मिलकर यदि कहीं कोई नाराजगी या भ्रम है तो उसे दूर करें। 10 नवंबर से मतदाता से संपर्क का अभियान शुरू करने की योजना बनी है। जिलाध्यक्ष, विधायक व सांसद पदाधिकारियों के साथ बैठकर वोटरों को मतदान केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।

लखनऊ की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, ब्रजेश पाठक, राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, आशुतोष टंडन, स्वाति सिंह व मोहसिन रजा, विधायक नीरज बोरा, बम्बालाल दिवाकर, लखनऊ शिक्षक क्षेत्र प्रत्याशी उमेश द्विवेदी व स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल भी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें