फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल वार की तैयारी में जुटी भाजपा

Fri, 30 Oct 2020 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा ने भविष्य की चुनौतियों व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल वार के लिए काम शुरू कर दिया है। पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार को 40 से अधिक संगठनात्मक जिलों में बने पार्टी कार्यालयों को प्रदेश मुख्यालय से ऑनलाइन जोड़कर की जाएगी। प्रदेश मुख्यालय से जुड़ने के साथ ये सभी जिला कार्यालय केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से भी जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पार्टी मुख्यालय से इन जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करके इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे। पार्टी अपने सभी 98 संगठनात्मक जिलों में संगठन के कार्यालय बनवाकर उन्हें  डिजिटल तकनीक से सुसज्जित कर रही है। रणनीतिकारों की मंशा पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेफार्म के जरिये जोड़कर भावी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें