फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा को और मजबूत करने की तैयारी, 40 लाख से ज्यादा नए लोगों पर अमित शाह की नजर

Sun, 16 Jun 2019 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

तीन चुनाव से लगातार विजय का परचम फहरा रही भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि यूपी में कम से कम 40 लाख से ज्यादा नए लोगों को भाजपा के साथ स्थायी रूप से जोड़ा जाए।

विज्ञापन


इस समय पार्टी की प्रदेश में सदस्यता करीब दो करोड़ है। इस संबंध में रविवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई है। इसमें सदस्यता अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सदस्यता अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई से शुरू होगा।

युवाओं पर निगाह
पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि भाजपा को लगातार मिल रही सफलता के पीछे संगठनात्मक विस्तार की अहम भूमिका है। इससे संगठन का नीचे तक आधार मजबूत हुआ है। भाजपा 51 प्रतिशत से ज्यादा मत जोड़ने के करीब पहुंचने में सफल हुई है।
विज्ञापन


इसी आधार पर पार्टी ने अब और आगे बढ़ने की रणनीति बनाई है। लक्ष्य खासतौर से वे युवा हैं जिन्होंने इस बार पहली बार वोट डाला है। रणनीतिकारों का मानना है कि इन युवाओं को पार्टी के साथ स्थायी रूप से जोड़कर वोट का प्रतिशत और आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

ये है वजह

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार इस पर जोर दे रहे हैं कि भाजपा को मिलने वाले मतों का आंकड़ा 60 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए ताकि जीत की संभावनाओं को ठोस आधार दिया जा सके। यह तभी संभव है जब पार्टी के साथ और लोग स्थायी रूप से जुड़ें।

पार्टी के एक प्रमुख पदाधिकारी कहते हैं कि सिर्फ वोट हासिल करने से ही यह मकसद पूरा नहीं होगा। इसके लिए उनके बीच से ऐसे लोग भी चाहिए जो स्थायी रूप से भाजपा का काम करें और स्थानीय स्तर पर पार्टी की आवाज बनें।

इसलिए नई सदस्यता में पहली बार के मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया गया है क्योंकि युवा होने के नाते ये पार्टी के लिए ज्यादा उत्साह से काम करने वाले साबित हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें