फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर बोले सीएम योगी, 'मोदी है तो मुमकिन है'

Tue, 10 Nov 2020 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उपचुनावों में जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नतीजों ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का संकेत दे दिया है। उपचुनाव में जीत के साथ भाजपा उम्मीदवारों को मिली बढ़त ने आगामी चुनाव की दिशा दिखाई है। भाजपा 2022 में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश सरकार और संगठन ने सेवा अभियान चलाकर अभूतपूर्व कार्य किया, जिस पर जनता ने आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार शाम पत्रकार वार्ता में सीएम योगी ने कहा कि पार्टी ने उपचुनाव में 2017 की जीत को दोहराया है। सरकार और संगठन ने साथ मिलकर कार्य किया है। यह जीत बेहतरीन टीम वर्क का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की जीत का अंतर 17 से 32 हजार के बीच रहा है, जो कि संकेत दे रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास बरकरार है।

बिहार चुनाव में पार्टी की कामयाबी पर सीएम ने कहा कि नतीजों ने सभी कयासों को दूर करते हुए साबित कर दिया है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ समाज के हर तबके की चिंता की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उपचुनाव के परिणामों ने विपक्ष की साजिश को किया नाकाम : स्वतंत्र देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने प्रदेश में मोदी-योगी सरकार के काम पर मुहर लगाई है। सात में से छह सीटों पर जीत को दोहराकर भाजपा ने साबित कर दिया कि जनता का विश्वास पार्टी के साथ है। इन नतीजों ने विपक्षी दलों की साजिश को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि महज चुनावी राजनीति के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया। वोट बैंक के लिए प्रदेश को जातीय दंगों में झोंकने की कोशिश की। जनता ने उपचुनाव में न केवल विपक्ष की विभाजनकारी राजनीति को ध्वस्त किया बल्कि स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब जातिवाद, भ्रष्टाचार और नकारात्मकता के दिन लद गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम कर चुनाव प्रबंधन को सफल बनाया और मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें