फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो मामला: BJP MP उपेंद्र रावत ने टिकट किया वापस, बोले- निर्दोष साबित होने तक कोई चुनाव नहीं लडूंगा

Mon, 04 Mar 2024 05:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अश्लील वीडियो मामले में बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष साबित होने तक कोई चुनाव नहीं लडूंगा। वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी बाराबंकी से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए थे।
विज्ञापन
उपेंद्र सिंह रावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद उपेंद्र सिंह रावत से जुड़ा अश्लील वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी अप्रत्याशित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा है कि मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो डीप फेक एआई तकनीक द्वारा जेनरेटेड है। जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


इस संदर्भ में मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवाई जाए। उन्होंने लिखा है कि जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता तब तक सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लडूंगा। बता दें कि शनिवार को ही सांसद उपेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से दोबारा सांसद पद का टिकट दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के यादव महाकुंभ पर अखिलेश बोले- ये उनकी पुरानी ट्रिक है, हमारा वजीर तैयार है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर बदला अपना बायो, जोड़ा- 'मोदी का परिवार'


टिकट की घोषणा के बाद अगले ही दिन रविवार से ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह एक युवती के साथ किसी कमरे में देखे जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो वर्ष 2022 का बताया जा रहा है।

इस वीडियो की छानबीन में लगी पुलिस वीडियो को लैब में भेज कर असलियत पता लगाने में जुटी है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें