फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद एएसपी पर भड़कीं- सारी मलाई निकलवा लूंगी, खाल भी खिंचवा लूंगी

Thu, 27 Apr 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रियंका रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भाजपा सांसदों को संयम बरतने की नसीहत दे रहे हैं, वहीं बाराबंकी की भाजपा सांसद प्रियंका रावत बाराबंकी एएसपी से अभद्र भाषा में बात करते हुए धमकी देती नजर आईं।
विज्ञापन


रावत ने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह पर हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार में बहुत मलाई खाई है। सब निकलवा लूंगी, खाल भी खिंचवा लूंगी। एसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

प्रियंका रावत बुधवार को बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक भड़क गईं। एसएसपी पर आरोप लगाया कि वे हत्या के एक मामले में आरोपियों को कई दिन से हिरासत में रखे हुए हैं लेकिन जेल नहीं भेज रहे।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया के सामने ही एएसपी की खाल खिंचवाने की धमकी दी और आरोप लगाया कि एएसपी ने पिछली सरकार में खूब मनमानी की और जमकर प्रॉपर्टी डीलिंग की।

क्या है मामला

रामनगर थाना क्षेत्र के सीहामऊ गांव में सुधीर दीक्षित की हत्या हो गई थी। रावत का कहना है कि सीहामऊ के प्रधान संतोष दीक्षित को पुलिस हत्या में शामिल होने के आरोप के बाद भी बचाने में जुटी है।

रावत ने कहा कि उन्होंने दोपहर में एएसपी को फोन पर पूछा कि आरोपी संतोष दीक्षित समेत सभी को जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा है तो उन्होंने गंदी भाषा का प्रयोग किया। हमने इसकी शिकायत एसपी से भी की। उनसे मिलने जा रही थी तो पता चला कि रामनगर भाग गए हैं। मैं किसी से गलत बात नहीं करती, मैंने यह कहा कि जनता का सौ प्रतिशत नहीं दे सकती तो उसे मेरी खाल निकालने का अधिकार है।
विज्ञापन

वही अफसर टिकेंगे, जो आचरण में करेंगे सुधार

सांसद रावत ने खाल खिंचवाने के सवाल पर कहा कि चाहे जो अधिकारी हों, वही टिकेंगे जो अपने आचरण में सुधार करेंगे। जो सुधार नहीं करेंगे, उनके बारे में लिखेंगे, चाहे डीएम हो या एसपी।

पिता को प्रतिनिधि बनाने पर पीएम ने दी थी नसीहत
नरेंद्र मोदी जब पीएम बने तो उन्होंने भाजपा सांसदों को अपने परिवार के सदस्यों को अपना प्रतिनिधि नहीं रखने की अपील की थी। इसके बावजूद प्रियंका ने अपने पिता को सांसद प्रतिनिधि बना दिया। इस मामले में पीएम मोदी ने रावत को फोनकर नसीहत दी थी। इसके बाद रावत ने पिता को हटा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें