फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने फिर उगला जहर, टीवी एंकर पर दिया बयान

Wed, 28 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर जहर उगला। सांसद ने कहा कि मैंने अपने भक्तों से कहा था कि चार बच्चे पैदा करो। एंकर ऐसे भड़की जैसे उसे कह दिया। यह बात मैंने एक टीवी चैनल पर भी कही थी, लेकिन उसका गलत अर्थ निकाला गया।
विज्ञापन


हिंदी मीडिया सेंटर गोमतीनगर में वाल्मीकि जयंती के मौके पर ‘पत्रकारिता में राष्ट्रबोध का क्षरण’ विषय पर गोष्ठी थी। साक्षी ने यहां मीडिया पर जमकर हमला बोला। साक्षी ने कहा कि मैं दो विषय का पीएचडी हूं और बहुत सोच समझकर बोलता हूं। पर, मीडिया वाले उनकी बात का बतंगड़ बनाते हैं।

बोले, गाय को मां मानता हूं। उसका अपमान नहीं सह सकता। वे कहते हैं कि मांस गाय का हो या बकरे का, कोई अंतर नहीं। भाजपा सांसद ने सपा सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा, वे कहते हैं कि यह सरकार यादवों की है। मुसलमानों की है। पर, मैं कहता हूं कि यह सरकार न तो मुसलमानों की है और न यादवों की।
विज्ञापन


यादव की बात करें तो इसमें घोसी वोट देता है, कंवरिया राज करता है। मुसलमानों की बात करें तो शिया-सुन्नी को लड़ाते हैं। लखनऊ में करार मेहंदी की हत्या हुई, कुछ नहीं दिया। दूसरे को 40-45 लाख, नौकरी व मकान देते हैं।
विज्ञापन

'मीडिया को सिर्फ हिंदू और मोदी विरोध दिखता है'

साक्षी यहीं नहीं रुके और बोले, अंबेडकरनगर में रामबाबू की हत्या हुई, एक पाई नहीं दी। पर, मीडिया को यह सब नहीं दिखता। उसे सिर्फ हिंदू और मोदी विरोध दिखता है। उन्होंने कहा कि यूपी में 2017 में सरकार बनवाइए, राज्यसभा में ताकत बढ़वाइए, जैसा चाहोगे, वैसा कानून बना देंगे।

सपा नेता अपने गिरेबान में झांकें
साक्षी महराज से सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल के राज्यपाल के संबंध में दिए बयान पर सवाल हुआ। साक्षी ने कहा कि राज्यपाल हों या मैं, आरएसएस का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। पर, आरएसएस की अच्छी बातें अगर किसी को खराब लगती हैं तो वे क्या कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का क्या हाल है यह खुद सपा मुखिया बता चुके हैं। मुख्यमंत्री को डांट तक चुके हैं। सपा नेताओं को अपने गिरेबान में देखना चाहिए। उनके लिए समस्या राज्यपाल नहीं, आजम खां खड़ी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें