फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक, ये है प्लान

Sat, 27 Apr 2024 03:06 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह इस सीट पर 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग एकत्रित होंगे।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर वरिष्ठ नेताओं के साथ कलक्ट्रेट रवाना होंगे। प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ से लेकर पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

नामांकन की तैयारी के तहत हलवासिया कोर्ट में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसमें सांसद रमापति राम शास्त्री, लोकसभा संयोजक व एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि ने कार्ययोजना बनाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें