फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बताएं कि हाथरस पीड़िता के परिजनों से उन्होंने क्या बात की: भाजपा सांसद जफर इस्लाम

Thu, 22 Oct 2020 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने कहा कि हाथरस में हुई घटना के सहारे विपक्ष के लोग प्रदेश को जातीय हिंसा में झोंकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस गए लेकिन राजस्थान में हुए बलात्कार व हत्या को लेकर खामोश रहते हैं।
विज्ञापन


जफर इस्लाम गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश की सात उपचुनाव वाली सीटों का दौरा किया है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है।

जमीन पर नारा आत्मसात होता दिख रहा है और हर समाज के लोग सरकार की नीतियों से जुड़े हैं। हम सरकारी योजनाओं को बिना भेदभाव के नीचे तक ले जाते हैं। केंद्रीय योजनाओं के साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसानों की एक इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकता है'

पश्चिमी यूपी में कुछ राजनीतिक दलों ने किसानों को भटकाने का काम किया है। भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और इसलिए केंद्र सरकार ने कृषि विधेयकों को लाने का काम किया है इससे किसान और मजबूत होगा।

हम किसानों को बताना चाहते हैं किसानों की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकती है। कांग्रेस पार्टी और कुछ दल किसानों को भटकाने का काम कर रहे हैं। किसानों को मंडी में उनकी उपज की अच्छी कीमत देने का काम किया जाएगा। मंडियों में किसानों को लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें