फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने महिलाओं के घूंघट उठाकर बांटे आवास स्वीकृति पत्र, हाथ पकड़कर कैमरे की तरफ दिखाया

Wed, 14 Nov 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीजेपी सांसद ने महिलाओं को आवास स्वीकृति पत्र बांटे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोंडा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को महिलाओं के घूंघट उठाकर उनको आवास का प्रमाण पत्र दिया। वह करनैलगंज ब्लॉक परिसर में डीएम और सीडीओ के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र लेने आईं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शर्मा रही थीं तो डीएम ने कहा, शर्माइए नहीं। इसी बीच बृजभूषण ने एक महिला को बुला कर कहा शर्माव न, आव प्रमाण पत्र लेव। इसके बाद उन्होंने महिला के सिर पर हाथ रखकर उसके पल्लू को पीछे कर उसका चेहरा कैमरे के सामने कर दिया और कहा फोटो खींचा जाई।
Trending Videos

270 लोगों को दिया गया आवास प्रमाण पत्र

महिलाओं को बांटे आवास स्वीकृति पत्र - फोटो : amar ujala
करनैलगंज में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण लाभार्थियों को सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने मंगलवार को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना को नरेंद्र मोदी ने गरीब जनता को समर्पित किया हैै।

इसके लिए किसी को कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि यह आवास ग्राम प्रधानों की देन नहीं है। इसमें केवल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की भूमिका है। इस मौके पर 270 लोगों को आवास प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

सारा दृश्य कैमरे मेें कैद

भाजपा सांसद आवास स्वीकृति पत्र बांटने के दौरान महिला से हाथ मिलाते हुए - फोटो : amar ujala
आवास वितरण कार्यक्रम में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिलाओं के हाथ पकड़ कर प्रमाण पत्र लेने के लिये कैमरे के तरफ दिखाते रहे। उन्होंने एक महिला का घूंघट उठाकर चेहरा कैमरे के सामने कर दिया लेकिन महिला ने तुरंत अपना चेहरा ढंक लिया तो सांसद ने दोबारा उनका घूंघट हटा दिया।

इस पर वहां मौजूद महिलाएं खिल खिलाकर हंस पड़ीं। यह सारा दृश्य कैमरे में कैद हुआ व जिले में चर्चा का विषय भी बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें