भाजपा के राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती के धर्मांतरण कानून पर जल्दबाजी करने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दलित बेटियों की प्रताड़ना के मामले में उन्हें तुष्टीकरण शोभा नहीं देता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की सियासत ने उन्हें संवेदनहीन बना दिया है। सच्चाई है कि लव जिहाद व अनुचित धर्मांतरण का सबसे बड़ा शिकार दलित वर्ग ही है।
दलित व पिछड़ी जातियों से आने वाली बेटियां सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। इसके बावजूद वे इनके हक की बात नहीं कर रही हैं? उन्होंने मायावती से सवाल किया कि बताएं वे किसके साथ हैं?