बीजेपी के विधायक और सांसद के खिलाफ एनेक्सी में जबरन घुसने की शिकायत मिली है। सचिवालय में शास्त्री भवन के उपनिरीक्षक (सुरक्षा) ने इस मामले की शिकायत की है।
उपनिरीक्षक मुन्नालाल द्विवेदी ने शिकायत की, भाजपा विधायक सुशील सिंह अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर सुबह 10.35 बजे एनेक्सी में बिना प्रवेश पत्र के घुसने लगे। कुछ देर बाद सांसद रामचरित्र मानस भी बिना पास के अंदर जाने लगे।
उन्हें रोका गया तो वाहन बीच रास्ते में ही खड़ा कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। इस स्थिति में उन्हें बिना पास के ही अंदर जाने दिया गया।
बता दें कि बीते दिनों विधानभवन में संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद सरकारी ऑफिसों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीएम योगी भी मंत्रियों और विधायकों से नियम-कायदे से चलने के निर्देश दे चुके हैं इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।