फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी ने लगाए आरोप: यूपी बोर्ड के अधिकांश अधिकारी काम के प्रति लापरवाह और भ्रष्टाचार, योगी को लिखा पत्र

Sat, 23 Apr 2022 06:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के विधान परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि यूपी बोर्ड के ज्यादातर अधिकारी लापरवाह व भ्रष्ट हैं। अफसर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के अधिकांश अधिकारी काम के प्रति लापरवाह और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड अधिकारी प्रदेश की छवि को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


एमएलसी उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में शनिवार को वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए को दिए ज्ञापन में वित्तविहीन शिक्षकों को यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षक नही बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि जब सीबीएसई और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षा से जुड़े अधिकांश विद्यालय वित्तविहीन हैं। सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षा और प्रेक्टिकल में परीक्षक भी वित्तविहीन शिक्षक ही नियुक्त होते है लेकिन यूपी बोर्ड के अधिकारी मनमर्जी कर यूपी के वित्तविहीन शिक्षकों को परीक्षक नहीं नियुक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार कर अव्यवस्था फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें