फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह सड़क दुर्घटना में घायल, लखनऊ रेफर

Thu, 17 Sep 2020 07:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

 लखनऊ-अयोध्या फोरलेन हाइवे पार करके ढाबे पर चाय पीने जा रहे शिक्षक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसा मुजफ्फरपुर गांव के पास  गुरुवार को अपराह्न 4 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल एमएलसी को आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों व समर्थकों ने पहले एक निजी अस्पताल, फिर सीएचसी रूदौली ले गए। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ  रेफर कर दिया है। उधर, हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम लग गया।  

विज्ञापन


गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ से कार द्वारा गुरुवार को गोरखपुर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या के ग्राम मुजफ्फरपुर के पास गुरुवार को अपराह्न 4 बजे एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। हाईवे के दूसरी पटरी पर चाय पीने के लिए एमएलसी पैदल रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एमएलसी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार कुछ दूर जाकर गिर गया और भाग निकला। इस बीच हाइवे पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और रास्ता जाम हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भेलसर विनय यादव पहुंचे और एमएलसी के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और साथियों की मदद से  कोतवाली रूदौली के भेलसर चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, फिर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली ले जाया गया। 
विज्ञापन


एमएलसी के घायल होने की खबर मिलते ही विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम विपिन सिंह, डॉ. धर्मेंद्र यादव, कोतवाल कृष्णकांत यादव ने पहुंचकर एमएलसी का हाल चाल लिया। कोतवाल ने बताया कि एमएलसी को टक्कर मारने वाले मनीराम निवासी भादरिया थाना रौनाही की पहचान कर ली गई है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. फहीम ने बताया कि घायल एमएलसी  को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। ढाबे के सामने भारी भीड़ से जाम अयोध्या लखनऊ मार्ग को उप निरीक्षक रवीश कुमार ने पहुंचकर खुलवाया और आधे घंटे बाद  यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन



उधर, केजीएमयू के डॉक्टरों का कहना है कि एमएलसी की हालत स्थिर है। दोनों पैरों व एक हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। सिर पर कोई गहरी चोट नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें