शपथ लेते सपा विधायक सुधाकर सिंह।
- फोटो : amar ujala
मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से जीतकर आए सपा विधायक सुधाकर सिंह को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पद की शपथ दिलाई।
विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें विधानभवन के अपने कक्ष में शपथ दिलाई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
सुधाकर सिंह ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराकर जीत दर्ज की थी।