फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसानों के साथ मंडी गेट पर धरने पर बैठे भाजपा विधायक, धान की तौल न होने का विरोध

Mon, 02 Nov 2020 10:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
विज्ञापन
किसानों के साथ धरने पर बैठे भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर जिले में धान किसानों का हाल बहुत ही बुरा है। क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने से परेशान किसानों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। यही वजह है कि धान तौल न होने से नाराज सत्ता पक्ष के हरगांव विधायक को सोमवार को धान क्रय केंद्र पर धरने पर बैठना पड़ गया। इस दौरान विधायक की केंद्र प्रभारी और एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक के धरने पर बैठने के बाद जिले की सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। एडीएम, एएसपी, एसडीएम समेत अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर तौल कराने का आश्वासन देकर विधायक को शांत कराया। करीब ढाई घंटे तक अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन


 हरगांव विधायक सुरेश राही सोमवार की शाम लहरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लालपुर बाजार में मंडी समिति के पास से गुजर रहे थे। यहीं पर धान क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसी दौरान तमाम किसानों ने उन्हें रोक लिया। उन्हें बताया कि कई दिनों से लाइन में लगने के बाद भी धान तौल नहीं हो रही है। इस पर विधायक ने मंडी में जाकर केंद्र प्रभारी से इसका कारण पूूछते हुए कहा कि किसकी तौल हो रही है, तो उसने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर तौल हो रही है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई। विधायक ने बिना पैसा लिये और कई दिन से किसानों का धान न तौले जाने के आरोपों पर नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी से विधायक की हॉकटॉक हुई।

सूचना पाकर एसडीएम लहरपुर पहुंचे। उनसे भी विधायक की तीखी नोकझोंक हुई। सिस्टम से नाराज विधायक सुरेश राही मंडी गेट के सामने बड़ी संख्या में किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने किसानों की धान तौल नहीं होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही। किसानों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते एडीएम विनय पाठक, एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ लहरपुर, कोतवाल मौके पर पहुंचे। विधायक ने धान तौल में हो रही धांधली को लेकर जिम्मेदारों को अवगत कराया। अफसरों ने विधायक को मनाने की कोशिश की। अफसरों ने आश्वासन दिया कि पूरी रात तौल होगी। बिना तौल के किसी भी किसान को वापस नहीं किया जाएगा। काफी मान-मनौव्वल के बाद विधायक धरने से उठे और अंदर मंडी समिति जाकर व्यवस्था देखी। इसके बाद विधायक मौके से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें