फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: भाजपा विधायक ने सपा के पूर्व विधायक पर दर्ज कराया धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोप, ये लगाए आरोप

Sun, 23 Apr 2023 10:09 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के पयागपुर से भाजपा के मौजूदा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी व पूर्व सपा विधायक मुकेश श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के पयागपुर से भाजपा के मौजूदा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। सपा के पूर्व विधायक मायावती की बसपा सरकार में हुए 57 सौ करोड़ के एनआरएचएम घोटाले के आरोपी हैं। इनके खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही हैं। वहीं पयागपुर नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी इनके भाई भी इस घोटाले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ भी सीबीआई जांच जारी है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद जिले में सपा और भाजपा के बीच आपसी जंग भी छिड़ने की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन


बीजेपी विधायक सुभाष त्रिपाठी की तहरीर पर पयागपुर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। आरोप है कि सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव एनआरएचएम घोटाले के आरोपी हैं। इनके खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है और यह 8 महीना जेल में भी रह चुके हैं। इसके बावजूद यह विधानसभा का लेटर पैड  इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा यह अपना फेसबुक अकाउंट भी विधायक के नाम से चला रहे हैं जिससे लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। इनके खिलाफ चार्जशीट भी सीबीआई ने न्यायालय में दाखिल कर रखी है। विधायक ने इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को भी शिकायती पत्र सौंपा है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने शेयर की राम मंदिर की तस्वीरें: बोले- शताब्दियों के संघर्ष के बाद साकार हुआ 'राष्ट्र मंदिर'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार... पर हम कुछ न कर सके


नगर पंचायत प्रत्याशी सपा के पूर्व विधायक के भाई के खिलाफ भी सीबीआई जांच
सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई बालेंद्र श्रीवास्तव उर्फ विपिन श्रीवास्तव भी एनआरएचएम घोटाले के आरोपी हैं। यह भी जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ भी सीबीआई जांच चल रही है। मौजूदा समय में नगर पंचायत पयागपुर से सपा के प्रत्याशी भी हैं। इनके खिलाफ भी पयागपुर थाने में स्टैटिक मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि बीते 16 अप्रैल को जब चुनाव से जुड़ी टीम में चेकिंग कर रही थी तो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के घर के बाहर 100 से 150 की संख्या में लोग जमा किए थे। इसके चलते आचार संहिता का उल्लंघन होने का मामला सामने आने पर यह केस दर्ज हुआ है। कोतवाल राजकुमार पांडेय का कहना है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें