फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी से मिले मिल्कीपुर के नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान, दर्ज की थी बड़ी जीत

Wed, 12 Feb 2025 04:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक चंद्रभानु पासवान ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। चंद्रभानु ने मिल्कीपुर के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61 हजार 710 वोटों से पराजित किया था। यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी। इस जीत के बाद फैजाबाद लोकसभा की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया।

विज्ञापन


जीत के बाद चंद्रभानु ने अपनी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की विजय करार दिया था। बुधवार को उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की।

मिल्कीपुर उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में थे। चार उम्मीदवार ही एक हजार मतों का आंकड़ा पार कर सके थे। बसपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। भाजपा व सपा के अलावा शेष आठ प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें