ट्रैफिक नियमों का मखौल उड़ाते हुए मोहम्दाबाद गोहना से भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर की काले शीशे वाली हूटर लगी गाड़ी मंगलवार शाम विधानसभा मार्ग पर नो-एंट्री में दौड़ रही थी। वन-वे पर गाड़ी दौड़ती देख ट्रैफिक होमगार्ड अमित सरीन ने उन्हें रोका। विधायक के समर्थक को यह नागवार गुजरा और उन्होंने होमगार्ड की थप्पड़ जड़ दिया। बात बढ़ती देख विधायक बीचबचाव करने गाड़ी से उतरे। काली फिल्म व हूटर पर चालान काट रहे टीएसआई को हड़काया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बर्लिंग्टन चौराहे पर खड़ी पुलिस
विधायक के गनर ने भीड़ पर असलहा लहराकर सनसनी फैला दी। आईजी जोन ने ड्यूटी पर मुस्तैद होमगार्ड को पीटने वाले समर्थकों पर केस दर्ज करके सख्त कार्रवाई और असलहों के सत्यापन के आदेश दिए। वहीं इंस्पेक्टर कैसरबाग डीके उपाध्याय ने बताया कि रात को पुलिस ने होमगार्ड को थप्पड़ मारने के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
बहस करते दोनों पक्ष
पुलिस के मुताबिक, मेट्रो के काम के चलते बर्लिंग्टन चौराहा से बापू भवन चौराहे तक एकल दिशा मार्ग है। रोजाना की तरह मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम बर्लिंग्टन चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट कर रही थी। इस बीच दोपहर में काले शीशे वाली हूटर लगी टाटा सफारी को नो-इंट्री में घुसते देख टीएसआई प्रेमशंकर शाही ने होमगार्ड अमित सरीन को उसे रोकने का आदेश दिया।
4 of 7
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : amar ujala
होमगार्ड ने गाड़ी रोकने के साथ काले शीशे व हूटर पर चालान की बात कही। गाड़ी में सवार विधायक श्रीराम सोनकर भड़क उठे। गाड़ी से उतरे उनके समर्थक ने होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। होमगार्ड व समर्थक में हाथापाई होने लगी। टीएसआई के साथ अन्य लोग दौड़े। एलएनटी के गार्ड भी आ गए। मामला तूल पकड़ते देख गाड़ी से उतरे विधायक ने बीचबचाव किया। इस बीच उनके गनर ने असलहा लहरा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : amar ujala
टीएसआई ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ फोर्स मांगी। इस बीच विधायक अपने गनर व समर्थक के साथ गाड़ी में सवार हुए और चालक ने गाड़ी बापू भवन चौराहा की तरफ नो-इंट्री में दौड़ा दी। हंगामे से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। बापू भवन चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा की तरफ आ रहे टैम्पो, ऑटो व अन्य वाहन जाम में फंस गए। ट्रैफिक होमगार्ड की पिटाई की सूचना पर एसपी ट्रैफिक रविशंकर निम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 7
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने उन्हें वीडियो क्लिप दिखाने के साथ मामले की जानकारी दी। होमगार्ड अमित सरीन ने कैसरबाग कोतवाली में विधायक के समर्थक राजकुमार समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुुलिस ने आजमगढ़ निवासी राजकुमार को पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ते देख विधायक श्रीराम सोनकर ने सफाई दी कि उनके चालक को वन-वे की जानकारी नहीं थी। दो-तीन दिन पहले ही रॉयल होटल के पास विधायक निवास में आवास आवंटित हुआ है। शीशों पर काली फिल्म व हूटर के सवाल को विधायक ने टाल दिया।
‘नो-इंट्री में गाड़ी ले जाने से रोक रहे ट्रैफिक होमगार्ड को थप्पड़ मारने वाले विधायक के समर्थक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शीशे पर काली फिल्म व हूटर लगाने के साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी को विधायक के साथ मौजूद लोगों के असलहों के सत्यापन के आदेश दिए गए हैं।’ - जय नरायन सिंह, आईजी रेंज