फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ी में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

Thu, 19 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने रेलगाड़ी में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि पार्टी कार्यकर्ता जटाशंकर त्रिपाठी और उनकी टीम ने गोरखपुर से लखनऊ आ रही इंटर सिटी ट्रेन में यह प्रयोग किया।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने लखनऊ तक यात्रा की और प्रत्येक बोगी में पहुंचकर लोगों से भाजपा सदस्य बनने का आग्रह किया।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के इस प्रयोग की प्रशंसा की।
विज्ञापन


टीम के सदस्य हर्षवर्धन ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ तक के सफर में 1200 लोग भाजपा के सदस्य बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें