भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के 14 नगर निगमों में भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर 12 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं। सभी मेयरों को एक ही दिन शपथ दिलाई जाएगी।
भाजपा के महापौर 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलेंगे। 5 से 11 दिसंबर तक उन्हें गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए भेजने की तैयारी है।
हालांकि, अधिकृत तौर पर घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा ने मेयरों के शपथ ग्रहण की संभावित तिथि 12 दिसंबर तय की है।
फैसला हुआ है कि अलग-अलग नगर निगमों में भाजपा केमेयर एक ही दिन शपथ ग्रहण करेंगे। 14 दिसंबर को खरमास प्रारंभ होने के कारण भी शपथ 12 दिसंबर को होने की संभावना है। कई मेयर 13 तारीख को शपथ नहीं लेना चाहते।