फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री योगी सहित मौजूद रहे वरिष्ठ पदाधिकारी

Wed, 14 Feb 2024 04:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चुनाव प्रभारी बैजयन्त पांडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम योगी, भाजपा प्रत्याशी व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी सात उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधान भवन के कक्ष संख्या 48 में नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के दो दो सेट निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे को सौंपे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और चुनाव प्रभारी बैजयन्त पांडा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच भाजपा राज्यसभा चुनाव में आठवां उम्मीदवार उतार सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा का संख्या बल अधिक हुआ है।

उधर, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया है। भाजपा को भनक लगी है कि सपा के कुछ अन्य विधायक भी खिलाफत कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा के आठवां उम्मीदवार उतारने की संभावना पर कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें