फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों के खिलाफ केस दर्ज करने पर प्रदर्शन, बाराबंकी सांसद ने SDM को दी थी वार्निंग

Sat, 16 Dec 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
भाजपाइयों ने डीएम का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत और एसडीएम के बीच सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय कुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बीच में ही छुट्टी से वापस आकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ भूमाफिया, स्कूल व तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की तहरीर सफदरगंज थाने में दी।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसडीएम, नायब तहसीलदार, लेखपाल और एक शिक्षक की तहरीर पर देर रात पुलिस ने कुल चार केस दर्ज कर लिए।

तालाब की जमीन और सरकारी स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत और ट्रेनी आईएएस/एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय कुमार द्विवेदी के बीच काफी विवाद हो गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अधिकारियों से अभद्रता की थी। एसडीएम ने उसी दिन कहा था कि जिन लोगों ने अधिकारियों से अभद्रता की है और अवैध रूप से कब्जा कर रखा है उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी के तहत बृहस्पतिवार को एसडीएम ने सफदरगंज थाने में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के खिलाफ भूमाफिया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, उदयभान सिंह पर स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा करने, एसडीएम से अभद्रता, बलवा करने के साथ ही रमेश चंद्र, राजेश वर्मा और बृजेश सिंह समेत नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।

एसडीएम ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इसी मामले में नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने पांच नामजद और छह अज्ञात, लेखपाल महेंद्र जायसवाल ने दो नामजद और एक शिक्षक रिजवान ने स्कूल पर कब्जे को लेकर एक नामजद के खिलाफ तहरीर दी। सभी तहरीरों पर देर रात केस दर्ज कर लिए गए।
विज्ञापन

केस दर्ज कराना निहायत गलत : प्रियंका

भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत - फोटो : amar ujala
सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मैं सीएम साहब को जिले के अधिकारियों के भ्रष्टाचार और उनकी कार्यशैली से अवगत करा चुकी हूं। कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराना निहायत गलत है। एसडीएम के व्यवहार पर आक्रोशित भीड़ को हमने काबू किया और मौके से किसी तरह उन्हें बचाया। कार्यकर्ताओं के साथ इस अन्याय का जवाब जनता उन्हें देगी।

मामले पर एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सफदरगंज पुलिस से बात हुई है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर के थाने में आने की बात वहां के प्रभारी ने बताई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें