फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, कई जगह हुए आयोजन

विज्ञापन
पीएम की मन की बात सुनते भाजपा नेता।
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर भाजपा के नेताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनी। विभिन्न मंडलों और बूथों पर इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रदेश कार्यालय के बूथ संख्या 254 पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने मन की बात सुनी। यहां महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, मंत्री राहुल वाल्मीकि और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी मौजूद रहीं। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 186 पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अलीगंज वार्ड स्थित बूथ संख्या 228 पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुरवा तृतीय वार्ड के बूथ संख्या 256 में गोमतीनगर स्थित एक आवास पर मन की बात सुनी गई। यहां विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान भी उपस्थित थे। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मंडल चार में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने पीएम की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें