फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की महिला नेता का दरोगा को धमकी देने का ऑडियो वायरल, बोलीं- सुन बे दरोगा...

Wed, 28 Nov 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कई बार हिदायत दिये जाने के बाद भी भाजपा नेताओं के व्यवहार में ज्यादा फर्क नहीं दिखाई दे रहा है। वह खुलकर सत्ता की हनक दिखा रहे हैं। अब एक ऐसा ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें भाजपा नेत्री एवं रायबरेली सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव दरोगा को धमकी देते हुए उससे ऊलजुलूल भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेत्री सुन बे दरोगा... जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने दरोगा अभय मिश्रा पर रुपया मांगने का आरोप भी लगाया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामले पर भाजपा नेत्री ने सफाई देते हुए कहा कि दरोगा द्वारा दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज न करने व मेडिकल न करवाए जाने पर उसे फोन किया था। वहीं, दरोगा ने खुद भी उनके साथ अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले से पुलिस अफसरों से शिकायत की गई है। एएसपी ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें