नरेंद्र मोदी को नपुंसक बताने पर भाजपा ने गुरुवार को करारा पलटवार किया। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत मिश्रा ने सलमान खुर्शीद को ही नपुंसक बताया।
उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर मोदी के सुशासन और अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने का आरोप लगाया।
भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में श्रीकांत ने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों में घोर निराशा है।
भाजपा 2014 का लोकसभा चुनाव सुशासन के मुद्दे पर लड़ रही है।
सोनिया गांधी और राहुल ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में सौ दिन में महंगाई कम करने समेत कई वादे किए थे, जिन्हें पूरा नहीं किया।