भाजपा नेता नीरज सिंह ने 74 सड़कों का किया शिलान्यास।
लखनऊ। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बुद्धेश्वर स्थित निजी बैंक्वेट लॉन में रविवार को 74 सड़कों का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज सिंह ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कई फ्लाईओवर बनाने की योजना और आलमनगर सेटेलाइट स्टेशन का नाम बदलकर बुद्धेश्वर धाम स्टेशन कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रक्षामंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। इस मौके पर अभियंता विवेक कुमार, सूर्यमणि यादव, अवर अभियंता रविंद्र कुमार, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, दीप प्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।