यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद लखनऊ में राम मंदिर के पक्ष में पोस्टर लगवाने वाले नेता आजम खां सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आजम खुद को जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस के पास पहुंचे थे। एसएसपी मंजिल सैनी से बदसुलूकी करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बीते दिनों लखनऊ में मुस्लिम कारसेवक मंच की तरफ से जगह-जगह राम मंदिर के पक्ष में पोस्टर लगने के बाद बीजेपी नेता आजम खां सुर्खियों में आ गए। इसके बाद मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटते वक्त उनके मुंह पर किसी ने कालिख पोत दी थी।
आज फिर वह शिकायत लेकर पहुंचे कि अलग-अलग नंबरों से आ रहे फोन पर उन्हें धमकी मिल रही है। जानकारी के मुताबिक वह मंजिल सैनी के दफ्तर में जबरन घुस गए और उनसे अभद्रता की जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।