फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापनों के एक्सप्रेस-वे पर झूठ की रफ्तार भर रही भाजपा: अखिलेश

Thu, 11 Mar 2021 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर फल-फूल रहा है। विज्ञापनों के एक्सप्रेस-वे पर झूठ की रफ्तार भरने वाली भाजपा सरकार सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकना जानती है। मुख्यमंत्री के ‘जीरो टालरेंस‘ बयानों का कहीं भी असर नहीं दिखता है। कई विधायक मुखर रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार चार साल में एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं बना सकी है।  समाजवादी पार्टी सरकार में निर्मित एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास ही किया जा रहा है। पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने और दूसरे कार्यों के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल दिखाया गया लेकिन उनके नंबर स्कुटर और बाइक के निकले। इंवेस्टमेंट मीट की जगह इवेंट मैनेजमेंट करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल गई है।

प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी तक में एमओयू करने वाली आधी से ज्यादा कंपनियों के प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। एमओयू हुए तीन साल बीत गए किसी निवेशक को प्रोजेक्ट पर सहमति नहीं मिली तो किसी को जमीन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। निवेशक यहां के हालात देखकर पलायन कर रहे हैं। सबसे बड़ा घोटाला लोक निर्माण विभाग के कामों में हो रहा है। सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं बल्कि सीवर लाइन के नाम पर बनी-बनाई सड़कें खोद कर मिट्टी से पाट दी गई हैं। महाराजगंज (रायबरेली) में हो रहे पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगने से वह भरभरा कर गिर गया। सच यह है कि भाजपा सरकार के भ्रष्ट कामों की वजह से ही जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें